दिल्‍ली में वोकेशनल और स्‍पेशल गेस्‍ट टीचर्स की सैलरी में सीधे 15 हजार प्रतिमाह की बढ़ोतरी, चेक करें नई लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में तैनात 1131 वोकेशनल शिक्षक छात्रों को शैक्षणिक परामर्श व मनोवैज्ञानिक सहयोग देने के साथ ही उनका कौशल आकलन कर उचित परामर्श देते हैं। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्थापित विशेष केंद्रों में तैनात शिक्षक पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने का प्रयास करते हैं।

परंतु इन शिक्षकों को प्राइमरी और अपर प्राइमरी शिक्षकों की तुलना में कम वेतन दिया जाता है। पिछले काफी समय से इन शिक्षकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। इसे अब पूरा कर दिया गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में इनके वेतन वृद्धि को स्वीकृति दी गई।

Related Articles

Back to top button