निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन

Cleanliness campaign organized by Nirankari Mission

विनय महाजन मुंबई |  स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार, 27 सितंबर को मुंबई के प्रसिद्ध भायखला स्टेशन पर स्वच्छता के प्रति जनजागृति अभियान चलाया गया |
सुबह 8.30 बजे इस अभियान में शामिल निरंकारी सेवादल के महिला व पुरुष स्वयंसेवक एवं अन्य निरंकारी बहन भाईयों द्वारा निराकार ईश्वर की प्रार्थना करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया गया |
इस जनजागृति अभियान के अंतर्गत भायखला स्टेशन के पश्चिम बाजू में उपलब्ध खुले प्रांगण में, स्टेशन के पूर्व मे सभी को स्वच्छता का संदेश देने वाला नुक्कड़ नाटक  प्रस्तुत किया गया जिससे स्टेशन में आने-जाने वाले यात्री तथा अन्य नागरिकों को स्वच्छता की प्रेरणा प्राप्त हुई | इसके बाद स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में आये हुए निरंकारी सेवादल स्वयंसेवक एवं निरंकारी भक्तों की अलग अलग टुकड़ियां बना कर स्टेशन पर स्वच्छता जनजागृति रैलियाँ निकाली गई जिनमें स्वच्छता द्वारा प्रदूषण दूर करने तथा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न संदेशों को दर्शाति तख्तियां और बैनर इत्यादि हाथों में उठाये हुए थे | अभियान में शामिल सभी श्रद्धालु भक्तों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वच्छता के लिए समय देने एवं इसके प्रति जागरुकता फैलाने की शपथ ली गई | अभियान के दर्शकों द्वारा इसे काफ़ी सराहा गया |
संत निरंकारी मिशन के मुंबई ज़ोन के सेक्टर क्र.2 से 6 के निरंकारी भाई-बहन एवं सेवादल क्षेत्र नं.4 के सेवादल स्वयंसेवक, सेवादल अधिकारी, प्रबंधक इत्यादि कुल मिलाकर 225 सेवादारों ने भाग लिया |
भायखला रेलवे प्रशासन की माँग पर आयोजित इस अभियान को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य सिखलाई को अपनाते हुए खुबसूरत ढंग से चलाने के निर्देश संत निरंकारी मिशन के केंद्रिय सचिव पूज्य जोगिंदर सुखिजा जी द्वारा दिए गए थे | अभियान को सफल बनाने हेतु स्टेशन प्रबंधक श्री गणेश स्वेन समेत करीब 10 रेल्वे अधिकारियों ने इस अभियान के दौरान उपस्थित रहकर स्वच्छता संदेशवाहकों का उत्साह बढ़ाया |  इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल के सेक्टर संयोजक सर्वश्री गोपिनाथ बामुगडे, केशव पवार एवं संबंधित सेवादल युनिटों के अधिकारी उपस्थित थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button