‘अग्नि-6 मिसाइल के लिए हम पूरी तरह तैयार’; बोले DRDO प्रमुख

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया के संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध के अनुभवों ने आधुनिक युद्ध में मिसाइलों और ड्रोन की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत भी लंबी, मध्यम और छोटी दूरी की मिसाइलों तथा ड्रोन क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-6’ के विकास के लिए पूरी तरह तैयार है।

डीआरडीओ प्रमुख समीर वी कामत ने गुरुवार को कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के निर्णय पर निर्भर है और मंजूरी मिलते ही संगठन इसे आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। बता दें कि भारत वर्तमान में अग्नि-5 को तैनात कर चुका है, जो 5000 किमी से अधिक की रेंज वाली मिसाइल है। इसका एमआइआरवी परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस परीक्षण में एक मिसाइल पर कई वारहेड लगाकर अलग-अलग निशाने साधे जाते हैं।

Related Articles

Back to top button