Bijapur में एक करोड़ छह लाख के इनामी 103 माओवादियों ने छोड़े हथियार
Bijapur में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले 103 माओवादियों ने एसपी के सामने आत्मसमर्पण किया जिन पर कुल 1 करोड़ 6 लाख 30 हजार रुपये का इनाम था। समर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं के समर्पण और मुठभेड़ों में मारे जाने के कारण उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

सरेंडर माओवादियों में डीव्हीसीएम 01,पीपीसीएम 04, एसीएम 04, प्लाटून पार्टी सदस्य-01, डीएकेएमएस अध्यक्ष-03, सीएनएम अध्यक्ष-04, केएएमएस अध्यक्ष-02, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य-05, मिलिशिया कमाण्डर/डिप्टी कमांडर-05, जनताना सरकार अध्यक्ष-04, पीएलजीए सदस्य-01, सीएनएम सदस्य-12, जनताना सरकार उपाध्यक्ष- 04, डीएकेएमएस उपाध्यक्ष-01, जनताना सरकार सदस्य-22, मिलिशिया प्लाटून सदस्य -23, जीपीसी-02, डीएकेएमएस सदस्य -04, भूमकाल मिलिशिया सदस्य -01 शामिल हैं। इन पर आठ लाख से एक लाख का इनाम घोषित है।




