NSA अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष के साथ की व्यापक चर्चा, खालिस्तान और आतंकवाद पर सख्ती की मांग

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन पावेल के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें खालिस्तान समर्थक तत्वों और आतंकवाद पर भारत की चिंताओं पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्ष अस्थिर भू-राजनीति के मद्देनजर भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने पर भी सहमत हुए। डोभाल और पावेल ने पश्चिम एशिया की स्थिति और समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर इसके प्रभाव पर भी संवाद किया। डोभाल ने जोर दिया कि संघर्ष को सुलझाने का एकमात्र रास्ता संवाद और कूटनीति है।

Related Articles

Back to top button