ट्रंप बोले- ‘चिनफिंग मुझे गले लगाएंगे…, दुनिया के लिए खुलेगा होर्मुज, लेकिन एक शर्त पर’

वॉशिंगटन – डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह अहम समुद्री मार्ग अब “स्थायी रूप से खुला” रहेगा और भविष्य में इसे कभी ब्लॉक नहीं होने दिया जाएगा।

ट्रंप का दावा—दुनिया और चीन के हित में फैसला
ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, ‘चीन बहुत खुश है कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और दुनिया के लिए। यह स्थिति दोबारा कभी नहीं होगी। उन्होंने ईरान को हथियार भेजने पर सहमति नहीं देने का वादा किया है।’

वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम केंद्र
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से मध्य-पूर्व से निकलने वाला बड़ा हिस्सा वैश्विक बाजारों तक पहुंचता है। हाल के समय में इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कथित नाकाबंदी की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों और शिपिंग सेक्टर में चिंता बढ़ा दी है।

बयानों पर उठे सवाल
ट्रंप के दावों के बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन और ईरान के बीच रक्षा सहयोग को लेकर बातचीत चल रही है, हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वह ईरान को किसी भी तरह की सैन्य मदद नहीं दे रहा।

बढ़ते तनाव के बीच अनिश्चितता कायम
विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जैसे रणनीतिक जलमार्ग को लेकर किसी भी तरह का टकराव वैश्विक ऊर्जा बाजार और अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डाल सकता है। ऐसे में ट्रंप के बयान ने जहां एक ओर उम्मीद जताई है, वहीं दूसरी ओर इसके क्रियान्वयन और वास्तविक स्थिति को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

 

Related Articles

Back to top button