2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत, रूस के साथ साझेदारी की तैयारी में ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 2035 तक अपने स्पेस स्टेशन ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ के निर्माण के लिए रूस के साथ साझेदारी की इच्छा जताई है। इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मॉस्को में यह जानकारी दी।

2035 तक तैयार होगा भारत का स्पेस स्टेशन
इसरो के मुताबिक, भारत का प्रस्तावित स्पेस स्टेशन 2035 तक तैयर होगा और पृथ्वी से करीब 450 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा और इसका झुकाव 51.6 डिग्री होगा। यह रूसी स्पेस स्टेशन आरओएस के समान होगा। भारत अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ भी सहयोग की संभावनाएं तलाश रहा है।

ISS के बाद नए अवसर
मौजूदा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को 2030-31 तक डीकमीशन किए जाने की योजना है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर नए स्पेस स्टेशनों के निर्माण और सहयोग के अवसर बढ़ रहे हैं। फिलहाल चीन के पास ही एक सक्रिय मानवयुक्त स्पेस स्टेशन है।

 

Related Articles

Back to top button