ट्रंप की धमकियों पर ईरान का फिल्मी जवाब- पिक्चर अभी बाकी है
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, ईरान अपने दूतावासों के माध्यम से सोशल मीडिया पर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ आक्रामक हो गया है। दुनियाभर में उसके दूतावास और वाणिज्य दूतावास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल पर चुटीले और व्यंग्यात्मक पोस्ट के जरिए जवाब दे रहे हैं। दूतावासों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अलग तरह का युद्ध छेड़ रखा है।

‘पिक्चर अभी बाकी है’
एएनआइ के अनुसार, मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को ट्रंप की धमकियों का जवाब देते हुए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के मशहूर डायलॉग ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है’ का इस्तेमाल करते हुए संकेत दिया कि ईरान की प्रतिक्रिया अभी और तीखी हो सकती है।




