बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, विजय-बिजेंद्र ने ली मंत्री पद की शपथ
बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिलने जा रहा है। सम्राट चौधरी थोड़ी देर बाद सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके लिए NDA के तमाम नेता पटना पहुंच गए हैं। इस लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट दी जा रही है।

बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिलने जा रहा है। सम्राट चौधरी 10.50 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं। शपथग्रहण समारोह के लिए लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।




