अपराध शून्य और 100 प्रतिशत साक्षरता… गुजरात के राज समढियाला गांव में कभी नहीं हुआ चुनाव
राजकोट का राज समढीयाला गांव गांधी के ग्राम स्वराज का प्रतीक है। आजादी के बाद से यहां कभी पंचायत चुनाव नहीं हुए, सरपंच सर्वसम्मति से चुने जाते हैं। गांव में अपराध शून्य है और साक्षरता सौ प्रतिशत।
स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सरकारी धन व संसाधनों के सदुपयोग के दम पर ये गांव राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री अवार्ड समेत 11 सम्मान हासिल कर चुका है। सरपंच हरदेव सिंह जाडेजा करीब चार दशक से भी अधिक समय से इसके संवारने में जुटे हैं।





