देर से पहचान बनी बड़ी चुनौती, पंजाब में कुष्ठ रोग के 352 सक्रिय मामले; बच्चों और विकलांगता के लक्षणों ने बढ़ाई चिंता

पंजाब सरकार ने 2027 तक कुष्ठ रोग उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, लेकिन 23 में से केवल 8 जिले ही संक्रमण रोकने में सफल रहे हैं। वर्तमान में 352 मामले हैं, जिनमें बच्चों और ग्रेड-2 विकलांगता वाले मरीज भी शामिल हैं, जो देर से पहचान का संकेत देते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में इस समय कुल 352 कुष्ठ रोगी हैं। इनमें 341 मल्टीबैसिलरी और 11 पासीबैसिलरी केस शामिल हैं। इसके अलावा 4 ग्रेड- 2 विकलांगता के मामले सामने आए हैं और 5 बच्चे भी मल्टीबैसिलरी श्रेणी में पाए गए हैं, जो यह संकेत देते हैं कि राज्य के कुछ इलाकों में संक्रमण अभी भी जारी है और समय पर पहचान नहीं हो पा रही।

 

Related Articles

Back to top button