‘ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ, हमला करते रहे’, मिडिल ईस्ट युद्ध पर बोला कतर
अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान ईरान ने कतर पर लगातार हमले किए। कतर के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हुआ और हमले केवल संघर्ष विराम लागू होने के बाद ही रुके।

कतर के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि कतर पर ईरान के हमले पूरे युद्ध के दौरान जारी रहे और वे केवल संघर्ष विराम लागू होने के बाद ही रुके।
ईरान ने कतर पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन
कतर ने ईरान के साथ किसी भी समझौते के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि संघर्ष के दौरान ऐसी कोई आपसी समझ नहीं थी। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि सीजफायर लागू होने के बाद ही हमले रुके।


