‘पाकिस्तान की धुन पर नाच रही कांग्रेस’, असम की चुनावी रैली में पीएम मोदी का हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाकिस्तान के एजेंडे पर नाचती है, जबकि भाजपा देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा संकीर्ण सोच के साथ अल्पकालिक कदम उठाए ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त हो सके। लेकिन भाजपा समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए निर्णय लेते समय बहुत आगे का सोचती है।
‘पाकिस्तान की धुन पर नाची कांग्रेस’
असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक हो या 2025 का ऑपरेशन सिंदूर, कांग्रेस हमेशा पाकिस्तान की धुन पर नाची है और उनके एजेंडे को महत्व दिया है।




