हिमाचल के ‘एंट्री टैक्स’ पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, जवाबी कार्रवाई की दी चेतावनी; कही यह बड़ी बात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जवाबी टैक्स लगाने की चेतावनी दी और पंजाब कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
सीएम ने कहा कि हमें भी टैक्स लगाना आता है। हालांकि इससे पहले उन्होंने एचपी सरकार द्वारा टैक्स कम करने को लेकर कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को घर आ जाए तो भूला नहीं कहते। यह तो दोपहर में ही आ गए हैं। दरअसल, हिमाचल सरकार ने हरियाणा-पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर 130 रुपये एंट्री टैक्स लगा दिया था, जिसे लेकर खासा विवाद हुआ। बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने टैक्स को 130 के स्थान पर 100 रुपये कर दिया।





