स्थानीय स्वराज के चुनाव की घोषणा होते ही AAP एक्शन मोड में, भाजपा को हराने के लिए AAP तैयार: मनोज सोरठिया
आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने आगामी स्थानीय स्वराज के चुनाव की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा गुजरात की आने वाली स्थानीय स्वराज चुनावों की घोषणा कर दी गई है। तालुका पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका और महानगरपालिका की अलग-अलग सीटों को मिलाकर कुल 9,000 से अधिक सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है। आम आदमी पार्टी इस चुनाव के लिए पिछले छह महीनों से लगातार ग्राउंड पर मेहनत कर रही है और संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है। जिसके कारण अब गुजरात के लोगों का आम आदमी पार्टी पर विश्वास बढ़ा है। आम आदमी पार्टी अब एक विकल्प बनकर गुजरात के लोगों की आशा की किरण बनी है। मुझे खुशी है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं, सज्ज हैं और सभी मोर्चों पर भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं।
आगे प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने कहा कि इस बार की चुनाव गुंडागर्दी के खिलाफ लोगों की लड़ाई है, लूट के खिलाफ लोगों की लड़ाई है, भाजपा के अत्याचार के खिलाफ लोगों की लड़ाई है। पिछले 30 वर्षों से भाजपा सत्ता में है लेकिन लोगों को परेशान करने, लूटने और हर योजना में भ्रष्टाचार करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। गुजरात के लोग इस बार भाजपा को सबक सिखाएंगे और आम आदमी पार्टी को स्वीकार करेंगे। इस बार की चुनाव सत्ता के खिलाफ आम आदमी की लड़ाई है। आम आदमी पार्टी लोगों की लड़ाई लड़ने जा रही है, और मैं गुजरात की जनता को बधाई देता हूं तथा गुजरात के सभी उन लोगों को भी बधाई देता हूं जो राज्य में वैकल्पिक और ईमानदार राजनीति का समर्थन करते हैं।




