5.5 करोड़ का विवाद और सुसाइड, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत पर एक्शन, 3 बिल्डरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन बिल्डरों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। 5.5 करोड़ रुपये के वित्तीय विवाद के चलते हुई इस घटना में, मृतक के सुसाइड नोट और वीडियो को मुख्य सबूत माना गया है।
मामले में नामजद आरोपित में बिंदरपाल मित्तल, उनके बेटे प्रतीक मित्तल और भरत मित्तल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों के फरार होने की आशंका को देखते हुए एलओसी जारी करना जरूरी कदम था।





