जालंधर में अवैध निर्माण पर शिकंजा; 17 अप्रैल को 200 से ज्यादा इमारतों का रिकॉर्ड चीफ विजिलेंस अफसर ने किया तलब
जालंधर में अवैध निर्माण पर सख्ती बढ़ी है। विजिलेंस ने 200 से ज्यादा इमारतों का रिकॉर्ड मांगा है। जांच के बाद नगर निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
अब इस मामले में चीफ विजिलेंस अफसर ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है और बिल्डिंग ब्रांच के एमटीपी, एटीपी और इंस्पेक्टरों से इन अवैध निर्माण से संबंधित इमारतों, कॉलोनियों, मकानों का रिकॉर्ड 17 अप्रैल को पेश करने के लिए कहा है।





