Noida: नोएडा में महिला आयोग की सदस्य ने की महिलाओं के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा

In Noida, the member of the Women's Commission reviewed the schemes run for the welfare of women

महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ हिमानी अग्रवाल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा सौम्या सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कल्याण अधिकारी आशीष कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ललित कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान डॉ हिमानी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जनपद में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा इसका लाभ पात्र महिलाओं को दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कैम्प लगाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों ने सदस्य को अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की अब तक की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान महिला जनसुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में लंबित सभी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कर रिपोर्ट आयोग को भेजें। बैठक के बाद डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कुमारी मायावती राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और अपना घर आश्रम नोएडा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कॉलेज और अपना घर आश्रम में सभी मूलभूत सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप हैं।

Related Articles

Back to top button