उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- KG बेसिन को घोटाला बताने वाले जयराम रमेश जनता को गुमराह कर रहे हैं
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कांग्रेस और जयराम रमेश पर केजी बेसिन गैस भंडार को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना को कांग्रेस अब ‘घोटाला’ बता रही है, यूपीए सरकार में उसके मंत्रियों ने ही उसकी प्रशंसा की थी। संघवी ने कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता को गुमराह करने और राजनीतिक लाभ के लिए देश की ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपलब्धि को बदनाम करने का आरोप लगाया।

UPA सरकार ने बताया था ‘दक्षिण एशिया का नॉर्थ सी’
हर्ष संघवी ने ऐतिहासिक तथ्यों का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी ने गुजरात सरकार की कंपनी GSPC द्वारा KG बेसिन में गैस के विशाल भंडार की खोज की घोषणा की थी। उन्होंने याद दिलाया कि उस समय की UPA सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर ने स्वयं इस खोज का स्वागत किया था। अय्यर ने इस उपलब्धि की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करते हुए इसे ‘दक्षिण एशिया का नॉर्थ सी’ तक करार दिया था।




