दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ करने की मांग तेज, महाभारतकालीन पहचान की होगी वापसी!
दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग जोर पकड़ रही है, जिसका उद्देश्य राजधानी को उसकी प्राचीन महाभारतकालीन पहचान दिलाना है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और विधायक पूनम शर्मा ने यह मुद्दा उठाया है।
कुछ समय पहले दिल्ली में पहली बार महाभारत के प्रमाणित दस्तावेज युद्ध के दौरान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश वाले पार्थ सारथी रथ की स्थापना हुई है। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) दिल्ली के पुराना किला में इंद्रप्रस्थ के दस्तावेज ढूंढने के लिए आजादी के बाद से लगातार खोदाई कर रहा है।





