अमृतसर में पेट्रोल-डीजल की खपत में 25 गुना उछाल, 15 पंप हुए ड्राई; अफवाहों से बढ़ी भीड़
अमृतसर में पेट्रोल पंप बंद होने की अफवाहों के कारण पिछले दो दिनों में पेट्रोल-डीजल की खपत 25 गुना बढ़ गई है। इससे शहर के लगभग 15 पेट्रोल पंप सूख गए।
जिसके बाद पंप वालों ने रस्सियां लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। दूसरी तरफ पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशनों के नुमाइंदों ने लोगों को संयम रखने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में कोई बाधा नहीं है। लोग बेवजह पंप बंद होने की अफवाहं के कारण टंकी फुल करवाने को लेकर लाइनों में न लगें।





