ईरान इजरायल तनाव का असर लुधियाना उद्योग पर; कच्चा माल महंगा हुआ, कपड़ों की कीमत बढ़ने के संकेत

ईरान इजरायल तनाव से लुधियाना के वस्त्र उद्योग पर असर पड़ा है। कच्चे माल और रसायनों के दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ी, जिससे कपड़ों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है।

उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि डाइंग और केमिकल्स का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आता है या निर्यात से जुड़ा होता है। मौजूदा हालात में सप्लाई चेन बाधित हो गई है, जिससे इनकी उपलब्धता कम हो गई है। परिणामस्वरूप, डाइंग और केमिकल्स की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

Related Articles

Back to top button