एचडीएफसी बैंक और स्माइल फाउंडेशन करेंगे उत्तर भारत में 8 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात

 

 

एचडीएफसी बैंक ने स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत उत्तर भारत के दूरदराज के इलाकों में 8 मोबाइल मेडिकल केयर यूनिट्स (एमसीयू) की तैनाती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य 4 लाख से ज़्यादा लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

बैंक के सीएसआर कार्यक्रम ‘परिवर्तन’ के तहत यह पहल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तराखंड को कवर करेगी। अप्रैल 2026 से मार्च 2028 तक इस पहल का संचालन किया जाएगा। बैंक ने बताया कि ये मोबाइल केयर यूनिट्स ओपीडी कंसल्टेशन, जाँच संबंधी सुविधाएँ, मुफ्त दवाएँ और सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफरल लिंकेज जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराएँगे।

*इस कार्यक्रम में माँ और बच्चे की सेहत, ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की कमी जैसी बीमारियों की जाँच, और स्कूल में साफ-सफाई, पोषण और पीरियड्स की जानकारी देने पर भी जोर दिया जाएगा।*

इस पहल के बारे में बोलते हुए एचडीएफसी बैंक की सीएसआर हेड नुसरत पठान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में कमियों को पाटने के लिए इन यूनिट्स की तैनाती की गई है।

स्माइल फाउंडेशन के एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी और को-फाउंडर शांतनु मिश्रा ने कहा कि यह साझेदारी अंतिम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के कदम को बेहतर बनाएगी और सरकार के प्रयासों में सहयोग प्रदान करेगी।

स्माइल फाउंडेशन इस प्रोग्राम को लागू करेगा। इसके तहत मेडिकल स्टाफ की तैनाती और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के तय प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा, साथ ही लाभार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्कीम से जोड़ा जाएगा। यह पहल एसडीजी 3 (अच्छी सेहत और भलाई) और एनीमिया मुक्त भारत मिशन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के

साथ जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button