Kashmir में हमला करने के लिए एक नया संगठन बनाने की फिराक में पाकिस्तान, भारत पूरी तरह सतर्क
भारतीय एजेंसियों का कहना है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस टीआरएफ के बारे में इतनी जानकारी इकट्ठा कर चुकी हैं कि आइएसआइ के लिए यह शर्मिंदगी की बात हो रही है। उसे उम्मीद नहीं थी कि भारतीय एजेंसियां इतनी तेजी से वित्तीय लेन-देन से जुड़े आंकड़े इकट्ठा कर लेंगी। आज खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमताएं बदल गई हैं।

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी
आज खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमताएं बदल गई हैं। इसके अलावा, नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस पर जोर देने से एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं। खुली छूट मिलने से एजेंसियां बेहतर समन्वय कर सकती हैं और रिकार्ड गति से जानकारियां एकत्र कर सकती हैं।




