आंखों पर काला चश्मा-हाथ में फाइल, ‘स्पेशल 26’ फिल्म की तरह बना फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर; फिर कैसे पकड़ा गया आरोपी?
गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक कपड़ा व्यापारी से पैसे वसूलने की कोशिश की। आरोपी विजय सिंह चौहान सूट-बूट पहनकर, काला चश्मा लगाकर और फाइलें लेकर पहुंचा था। व्यापारी को शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को एक होटल से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी अधिकारी बने इस शख्स की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना वराछा पुलिस थाना क्षेत्र में घटी, जहां आरोपी ने ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट की एक दुकान में घुसकर व्यापारी को डराने की कोशिश की।




