सरहद पर एयर चीफ की दहाड़, आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से मिग-29 में भरी उड़ान; पाकिस्तान सीमा के पास परखी ताकत
वायुसेना प्रमुख अमनप्रीत सिंह ने आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से मिग-29 यूपीजी पर एक ऑपरेशनल उड़ान भरी। यह उड़ान भारतीय वायुसेना की फ्रंटलाइन यूनिट्स के साथ नेतृत्व के जुड़ाव को दर्शाती है।
पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने की वजह से किसी भी एमरजेंसी हालात में इसे फर्स्ट रिस्पांडर में देखा जाता है। आपरेशन सिंदूर के दौरान यहीं से पाकिस्तान को धूल चटाई और उनकी ड्रोन गतिविधियों की ध्वस्त किया। आपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद यहां आए थे।





