फतेहगढ़ साहिब में उड़ी नियमों की धज्जियां, स्ट्रीट फूड पर सरेआम हो रहा घरेलू गैस का उपयोग; प्रशासन मौन
फतेहगढ़ साहिब में स्ट्रीट फूड कॉर्नर खुलेआम घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। ये सिलेंडर कालाबाजारी में ₹1500 तक बिक रहे हैं, जबकि प्रशासन बेखबर है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद, सरकार देश में पर्याप्त ऊर्जा संसाधनों की उपलब्धता का लगातार आश्वासन दे रही है। भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने और कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम भी लागू किया गया है। इसके तहत गैस, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रविधान है। जिला प्रशासन की बैठकों में भी डीसी डॉ. सोना थिंद ने जमाखोरी के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नहीं दिख रहा।




