ईरान-इजरायल युद्ध से पंजाब के प्लास्टिक इंडस्ट्री पर असर: कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से महंगे हुए उत्पाद

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से प्लास्टिक दाना महंगा हो गया है। जालंधर में प्लास्टिक दाने की कीमत ₹90-100 से ₹150-160 प्रति किलो हो गई है, जिससे प्लास्टिक उत्पादों की उत्पादन लागत बढ़ गई है।

जालंधर प्लास्टिक मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के मुताबिक, एक सप्ताह पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति लीटर थी। अब 119 डॉलर तक पहुंच चुकी है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते प्लास्टिक इंडस्ट्री के लिए सरवाइव करना मुश्किल हो चुका है। पिछले आठ दिनों की बात करें तो 33 रूपये के करीब प्लास्टिक दाने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक दाना महंगा होने के कारण उत्पादन क्षमता पर असर दिखना शुरु हो चुका है। प्लास्टिक उत्पाद महंगा होता है तो खरीददार ऑर्डर देने से गुरेज करेंगे। उत्पाद सस्ता होने का इंतजार है।

 

Related Articles

Back to top button