पंजाब के पटियाला में तीन बाइक सवारों ने मजदूर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर
पटियाला के घनौर निर्वाचन क्षेत्र के राजगढ़ गांव में तीन मोटरसाइकिल सवारों ने एक मजदूर पारस को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल गोली मारने के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन दूसरे राज्यों से आए मजदूरों पर पंजाब में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए सवाल जरूर उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में घनौर में यह दूसरी बड़ी घटना है।




