भावनगर में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह, AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान हुए शामिल

 

 

आज भावनगर के जवाहर मैदान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी तथा पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब ने वीर मांधाता कोली समाज आयोजित सामूहिक विवाह के अवसर में हिस्सा लिया। वीर मांधाता संगठन के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजू भाई सोलंकी और युवा अध्यक्ष ब्रिजराज सोलंकी तथा पूरे वीर मांधाता संगठन ने इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। अरविंद केजरीवाल जी, भगवंत मान साहब, राजू भाई सोलंकी और ब्रिजराज सोलंकी के साथ-साथ इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया, प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया और विधायक सुधीर वाघानी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी मात्रा में लोग शामिल हुए थे।

 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने अपनी बात रखते हुए कहा की, आज बहुत ही पवित्र दिन है जब एक साथ 151 जोड़ो की शादी की जा रही है और चारों तरफ खुशी का माहौल है। मैं आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजू भाई सोलंकी और प्रदेश युवा प्रमुख ब्रिजराज सोलंकी, दोनों को बधाई देना चाहता हूं जो इतना पुण्य का काम कर रहे हैं। साथ ही साथ में वीर मांधाता संगठन को भी बधाई देना चाहता हूं। राजू भाई ने पिछले 12 साल में 2000 से ज्यादा जोड़ों की शादी करवा कर यह पुण्य का काम करते आ रहे हैं। मैं इन सभी नवदंपति को भी बधाई देना चाहता हूं जो अपनी जिंदगी में नई दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे और आप लोग खूब तरक्की करें।

 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, आज का यह कार्यक्रम वीर मांधाता कोली समाज करा रहा है। आज दिल्ली से अखिल भारतीय कोली समाज की अध्यक्षा यहां मौजूद है। गुजरात समेत पूरे देश में कोली समाज अलग-अलग पुण्य के कामों को करने में हमेशा आगे रहता है। गुजरात का जितना विकास हुआ उसमें कोली समाज का बहुत बड़ा योगदान है। कोली समाज के हमारे बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली, मेहनती और देशभक्त हैं। लिए अगर हमारे कोली समाज के बच्चों को उचित शिक्षा, उचित स्किल और अच्छे अवसर दिया जाए तो कोली समाज के बच्चे और भी ज्यादा तरक्की कर सकते हैं। जैसा कि यहां पर बताया गया कि लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी विक्रम चौधरी भी कोली समाज से हैं, पूरे देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। आज मैं यहां पर आए सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं और यहां पर जितने भी साधु संत सबको आशीर्वाद देने के लिए आए हैं उनको भी मैं बधाई देना चाहता हूं।

 

 

Related Articles

Back to top button