कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद 2036 ओलंपिक पर फोकस, गुजरात सरकार ने पेश किया 4,08,053 करोड़ रुपये सबसे बड़ा बजट

अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। वित्त मंत्री कनु देसाई ने बजट में 4.08 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों की घोषणा की है। उन्होंने अपने बजट में समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य कई बड़े ऐलान किए हैं। कनुभाई देसाई ने बजट में ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति) पर फोकस के सशक्तिकरण के लिए 4,08,053 करोड़ रुपये से अधिक के ऐतिहासिक प्रावधान रखे। इसके साथ उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स मिलने के बाद ओलंपिक के सपन को पूरा करने के लिए विशेष बजट का ऐलान किया है। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में ओलंपिक गेम्स की इच्छा खुद जता चुके हैं। अहमदाबाद ने 2036 ओलंपिक गेम्स के लिए दावेदारी की है।

1278 करोड़ का ‘ओलंपिक बजट’
2024-2025 के लिए गुजरात का बजट 3,32,465 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। साल 2026-27 के बजट में कनु भाई देसाई ने गुजरात के अहमदाबाद में खेल और परिवहन की सुविधाओं को बल देने के लिए 1278 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, ताकि कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन के साथ गुजरात के अहमदाबाद को ओलंपिक रेडी सिटी के तौर पर पेश किया जा सके। इसमें 500 करोड़ रुपये सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के विकास के लिए दिए गए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम इसी कॉम्पलेक्स का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button