SIR के बाद गुजरात में 68 मतदाताओं के नाम कटे, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम मतदाता सूची
नाव आयोग ने गुजरात की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। साढ़े तीन महीने चले विशेष सुधार अभियान (एसआइआर) के बाद अब राज्य में कुल 4.40 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि 19 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले अब 5.60 लाख नए नाम जुड़े हैं, जबकि 68 लाख मतदाताओं के नाम विविध कारणों से काट दिए गए।

गुजरात के मुख्य चुनाव अधिकारी हारित शुक्ला ने बताया है कि राज्य में 50963 बीएलओ ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के लिए घर-घर जाकर तीन माह तक सर्वे किया। दिसंबर 2025 में ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की गई थी, इसमें 73 लाख 73 हजार मतदाताओं के नाम काटे गये थे। लेकिन अब सूचियों के संशोधन के बाद तैयार अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर 68 लाख हो गई।




