पंजाब के कपूरथला में रिश्वतखोर अफसर गिरफ्तार: केस खारिज करने के लिए मजदूर से मांगे ₹10000, विजिलेंस ने ऐसे दबोचा

कपूरथला में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एसडीएम अदालत के नायब कोर्ट अफसर राजिंदर सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक मजदूर से उसका केस खारिज करने के लिए 50,000 रुपये मांगे थे। शिकायतकर्ता की रिकॉर्डिंग के आधार पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे 10,000 रुपये लेते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई नकोदर के एक मजदूर की शिकायत पर हुई।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई नकोदर (जालंधर) के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर की गई। पेशे से मजदूर शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे और उसके दोस्त जोबन को पुलिस ने बीएनएस की धारा 128 के तहत गिरफ्तार किया और एसडीएम कपूरथला की अदालत में पेश किया गया।

 

Related Articles

Back to top button