अमृतसर में नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर: तीन भाई-बहनों की थी प्रॉपर्टी, युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कार्रवाई

अमृतसर में नगर निगम और पुलिस ने सुल्तानविंड रोड पर नशा तस्करों की अवैध संपत्ति ध्वस्त की। यह कार्रवाई सीएम भगवंत मान के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा है। अनमोल, सोनिया और गगनदीप सिंह नामक तीन भाई-बहनों की यह संपत्ति नशे की कमाई से बनी थी। तीनों नशा तस्करी के मामलों में नामजद हैं। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जनता से अपराध के खिलाफ सहयोग की अपील की है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ढहाई गई संपत्ति अनमोल (34), सोनिया (24), गगनदीप सिंह उर्फ गोरा (25) आरोपित भाई-बहनों के नाम पर है। तीनों भाई बहन नशा तस्करी के मामलों में अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस के थानों में नामजद हैं। पहली एफआईआर थाना बी डिवीजन में 9 सितंबर को अनमोल और गगनदीप सिंह के खिलाफ दर्ज की गई थी।

Related Articles

Back to top button