IMS: आईएमएस-डीआईए में “कॉन्सेप्ट टू क्रिएशन” कार्यशाला का आयोजन
"Concept to Creation" workshop organised at IMS-DIA

आईएमएस-डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी में “कॉन्सेप्ट टू क्रिएशन” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान छात्रों को फैशन, ब्लॉक प्रिंटिंग, सिरेमिक और क्ले मॉडलिंग के शिल्प कौशल के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान आईएमएस-डीआईए के डीन डॉ. एमकेवी नायर ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि “डिजाइन आपके विचारों को वास्तविकता में बदलने की कला है। आप सभी को किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करना चाहिए और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को सक्षम बनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में छात्रों के लिए अपने रचनात्मक विचारों को व्यक्त करना और उन्हें साकार करने की क्षमता विकसित करना महत्वपूर्ण है, ताकि छात्र भविष्य में उद्योग की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। डॉ. एमकेवी नायर ने कहा कि आज के सत्र में छात्रों को नए डिजाइनों के बारे में सोचने का मौका मिला, साथ ही उन्हें उन डिजाइनों को व्यावहारिक रूप में लाने की सही तकनीकों का ज्ञान भी मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सामग्री चयन, प्रोटोटाइप बनाने और मार्केटिंग रणनीति जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से भी परिचित कराया गया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद के लिए आवश्यक सुझाव दिए। छात्रों के लिए रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन्हें व्यावहारिक अनुभव देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया था।




