अमृतसर में गैंगस्टर ने किसान से मांगी 50 लाख की रंगदारी: विदेशी नंबर से फोन करके धमकाया, दहशत में परिवार

अमृतसर के पंडोरी गांव के किसान संदीप सिंह से अज्ञात बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। किसान को विदेशी नंबरों से कॉल आ रही थीं, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताकर पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। पुर्तगाल से भी एक व्हाट्सएप कॉल आई थी। इस घटना के बाद से किसान का परिवार खौफ में है। पुलिस ने अज्ञात गैंगस्टर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद से किसान का परिवार खौफ में है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात गैंगस्टर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

किसान संदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनका पूरा परिवार खेती किसानी का काम करता है। पिछले कुछ दिन से उन्हें अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रही है। आरोपी खुद को गैंगस्टर बता रहे हैं और पैसों की मांग कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button