लाल किला ब्लास्ट में जैश का हाथ, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान
विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट ने 2005 के लाल किला विस्फोट में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका उजागर की है, जिससे भारत की सीमा पार आतंकवाद संबंधी चिंताएं पुष्ट हुई हैं। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश चुनाव पर भारत के रुख और पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों के समर्थन की भी जानकारी दी। उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा की आगामी भारत यात्रा और एआई शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी की घोषणा की।

साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट का संज्ञान लिया है, जिसमें लाल किला विस्फोट मामले में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका को उजागर किया गया है। इस रिपोर्ट में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के संबंध में भारत के सुझावों पर भी ध्यान दिया गया है।




