रहमान डकैत का बेटा कराची में गिरफ्तार, PAK पुलिस ने बड़े बेटे को उतारा था मौत के घाट
पाकिस्तान के कराची में गैंगस्टर रहमान डकैत के बेटे जिब्रान को अवैध पिस्तौल के साथ फिर से गिरफ्तार किया गया है। कलाकोट पुलिस ने उसे पकड़ा। जिब्रान को ‘आदतन अपराधी’ बताया गया है, जो पहले भी ड्रग तस्करी और अपहरण जैसे मामलों में शामिल रहा है। उसके पिता रहमान डकैत ल्यारी के कुख्यात गैंगस्टर थे, जिन्हें 2009 में पुलिस ने मार गिराया था।

यह घटना सोमवार को हुई, जब कलाकोट पुलिस ने जिब्रान को पकड़ा। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि जिब्रान अब्दुल रहमान उर्फ रहमान डकैत का बेटा है और वह लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।




