‘किसान, युवा और महिला शक्ति को सशक्त करने वाला बजट’, PM मोदी बोले- देश के कपड़े अब यूरोप में बिकेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर जालंधर के डेरा बल्लां का दौरा किया। उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट’ रखने की घोषणा की और हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। मोदी ने बजट को किसान, युवा और नारी शक्ति के लिए लाभकारी बताया, साथ ही भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते पर भी प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने लुधियाना स्थित हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। आदमपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत वित्त मंत्री हलपाल चीमा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया। पंजाब की पवित्र भूमि को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘मैं पंजाब की इस धरती को नमन करदा हां,’ के साथ की।

Related Articles

Back to top button