328 सरूप मामले में एसआईटी की कार्रवाई, एसजीपीसी के 40 अधिकारी तलब, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने उठाए सवाल

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन सरूपों के गुमशुदगी मामले में गठित एसआईटी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 40 मौजूदा और सेवानिवृत्त अधिकारियों को समन जारी किए हैं। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जांच के नाम पर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना गलत है। उन्होंने एसजीपीसी के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मामले की संवेदनशीलता पर जोर दिया।

इस कार्रवाई को लेकर सिख धार्मिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। एसआईटी की इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी एवं पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जांच आवश्यक है और सच्चाई सामने आनी चाहिए, लेकिन जांच के नाम पर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना स्वीकार्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button