अकेले चीन को नहीं घेर पा रहा अमेरिका, अब भारत से मदद की आस; क्या है गेम प्लान?
अमेरिका का यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) फरवरी 2026 में भारत पर केंद्रित एक सार्वजनिक सुनवाई करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के चीन और अमेरिका के साथ संबंधों, इंडो-पैसिफिक में शक्ति संतुलन और सीमा विवादों जैसे भू-राजनीतिक मुद्दों की जांच करना है।

इस संस्था ने कहा कि मीटिंग का खास फोकस वॉशिंगटन के नई दिल्ली और बीजिंग के साथ संबंधों और इंडो-पैसिफिक में पावर बैलेंस पर होगा। कांग्रेसनल कमेटी ने 17 फरवरी को होने वाली मीटिंग के बारे में बताया कि इस सुनवाई में भारत के चीन और अमेरिका दोनों के साथ संबंधों से जुड़े जियोपॉलिटिकल और मिलिट्री मुद्दों की जांच की जाएगी, जिसमें सीमा विवादों पर तनाव, हिंद महासागर में समुद्री पहुंच और इंडो-पैसिफिक पावर के तौर पर भारत की भूमिका शामिल है।



