19 साल पहले शुरू हुई थी चर्चा, अब होने जा रहा फैसला… भारत-ईयू व्यापार समझौते पर आज लगेगी मुहर
भारत और यूरोपीय संघ के बीच सदियों पुराने संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। 27 जनवरी 2026 को होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले, मुक्त व्यापार समझौते, रणनीतिक रक्षा साझेदारी और भारतीय श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर संबंधी फ्रेमवर्क समझौते पर मुहर लगने की संभावना है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की हालिया भारत यात्रा ने इन समझौतों को अंतिम रूप देने की गति तेज की है, जो वैश्विक भू-राजनीति में महत्वपूर्ण हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह में लिया हिस्सा
वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल, खासकर अमेरिकी व्यापार और सुरक्षा नीतियों के प्रभाव को देखते हुए भारत व यूरोपीय संघ की तरफ से एक व्यापक दृष्टिकोण की मंशा जताये जाने की संभावना है, जिसको लेकर पूरी दुनिया में काफी उत्सुकता है। भारत और ईयू के बीच होने वाले रक्षा समझौते की घोषणा स्वयं ईयू प्रेसिडेंट उर्सूला ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के बाद किया।




