PM Modi आज सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का करेंगे उद्घाटन, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को हैदराबाद स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआइ) की अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बुधवार को सुबह 10 बजे होने वाले इस कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

यह दुनिया की सबसे बड़ी विमान इंजन एमआरओ सुविधाओं में से एक है और पहली बार किसी वैश्विक इंजन निर्माता ने भारत में एमआरओ आपरेशन शुरू किया है। 45 हजार वर्ग मीटर में फैली यह सुविधा करीब 1,300 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश से तैयार हुई है।

Related Articles

Back to top button