दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर जारी, कई इलाकों में AQI ‘बेहद खराब’; जहांगीरपुरी-आनंद विहार सबसे प्रदूषित
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, औसत AQI 341 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। जहांगीरपुरी, आनंद विहार सहित कई इलाकों में स्थिति गंभीर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सांस लेने में दिक्कत और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बताया है। लोगों को सुबह-शाम की सैर से बचने, मास्क पहनने और बच्चों-बुजुर्गों को घर में रखने की सलाह दी गई है।

दिल्ली के कई इलाकों में AQI बेहद गंभीर
क्षेत्र संख्या
जहांगीरपुरी 393
आनंद विहार 388
रोहिणी 387
वजीरपुर 384
बवाना 383
मंडका 378
नेहरू नगर 376
आर.के. पुरम 375
पंजाबी बाग 370
चांदनी चौक 369
इसके अलावा DTU, ITO, पटपड़गंज, विवेक विहार, सोनिया विहार, शादिपुर और द्वारका जैसे इलाकों में भी AQI 320 से 370 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है।
बीते दिनों से बिगड़ती जा रही हवा
18 जनवरी को AQI 440
19 जनवरी को AQI 410
20 जनवरी को AQI 378
21 जनवरी की सुबह AQI 341 दर्ज किया गया। हालांकि AQI में हल्की गिरावट आई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहद खराब बनी हुई है।




