मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दिल्ली पहुंचे UAE के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के साथ व्यापार-रक्षा सहयोग और ऊर्जा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत किया। यह दौरा मध्य पूर्व संकट के बीच हो रहा है, जो भारत और यूएई दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि यह एक छोटा वर्किंग विजिट है, लेकिन उम्मीद है कि द्विपक्षीय मुद्दों पर उत्पादक बातचीत होगी। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी तीसरी भारत यात्रा है।

दौरा छोटा लेकिन महत्वपूर्ण
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद का यह दौरा वर्किंग विजिट होगा। उनके ऑफिस ने कहा कि पीएम मोदी के साथ कई द्विपक्षीय मुद्दों पर फोकस बातचीत होगी। उम्मीद की जा रही है कि दौरा भले ही छोटा होगा, लेकिन बातचीत प्रोडक्टिव होगी क्योंकि दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास मजबूत है।




