‘अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ ऑपरेशन सिंदूर’, सेना दिवस पर राजनाथ सिंह की हूंकार; भारत के दुश्मनों को चेताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जयपुर में सेना दिवस पर कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है, आतंकवाद के खिलाफ शांति प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने भारतीय सेना के साहस, संयम और राष्ट्रीय चरित्र की सराहना की। राजनाथ सिंह ने 2047 तक भारतीय सेना को विश्व की सबसे सशक्त सेना बनाने का लक्ष्य बताया, साथ ही घरेलू रक्षा उत्पादन में वृद्धि और सेना में महिलाओं के बढ़ते अवसरों पर भी प्रकाश डाला।

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई सोच-समझ कर और मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर की गई है। इसी कारण यह आपरेशन भारत के इतिहास में सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि साहस, शक्ति, संयम और राष्ट्रीय चरित्र के रूप में याद रखा जाएगा। राजनाथ सिंह सेना दिवस के मौके पर गुरुवार को जयपुर में आयोजित शौर्य संध्या को संबोधित कर रहे थे।



