10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज…पंजाब में 22 जनवरी से ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ का शुभारंभ, ₹1200 करोड़ का है बजट

पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना 22 जनवरी से शुरू होने जा रही है। यह योजना राज्य के निवासियों को व्यापक स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य संबंधी वित्तीय बोझ को कम करना है। इस पहल से लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा।

1,200 करोड़ रुपये का शुरुआती बजट
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने योजना के लिए शुरुआती बजट 1,200 करोड़ रुपये रखा है। बजट 1,500 करोड़ करने का भी प्रबंध है, ताकि किसी भी मरीज के इलाज में पैसे की कमी न हो। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत मरीजों को इलाज के लिए पूरे ऑप्शन दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button