ड्राई डे घटने से हुआ फायदा, दिल्ली सरकार को एक्साइज ड्यूटी से 6300 करोड़ की कमाई

आबकारी विभाग ने इस साल राजस्व कर में 10.5% की वृद्धि दर्ज की है, जो ₹6,300 करोड़ तक पहुंच गया है। पिछले साल यह ₹5,700 करोड़ था।

इस बार होली पर राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहीं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए सिर्फ एक्साइज ड्यूटी से 7,200 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य भी तय किया है।

दिल्ली सरकार के अनुसार आबकारी से राजस्व कर में न सिर्फ़ सुधार हुआ है, बल्कि यह छह हजार के लक्ष्य को भी पार कर गया है। वह भी सिर्फ़ एक्साइज़ ड्यूटी से ही हो गया है। सरकार के अधिकारी ने कहा कि अगर हम वैट को शामिल करें, तो यह और बढ़ जाएगा।

Related Articles

Back to top button