ISRO ने लॉन्च किया सैटेलाइट ‘अन्वेषा’, DRDO को अब मिलेगी ‘सीक्रेट’ जानकारियां
इसरो ने PSLV-C62/EOS-N1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ का सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुए इस मिशन में 15 सह-उपग्रह भी शामिल थे। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा में नया अध्याय है, जिसमें पहली बार निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका रही।

पीएसएलवी का 64वां मिशन, पीएसएलवी-सी62/ईओएस-एन1, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10:18 बजे रवाना हुआ। इस उड़ान में कुल 15 उपग्रह ले जाए गए, जिनमें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित अन्वेषा नामक एक अत्यंत गोपनीय निगरानी उपग्रह भी शामिल था।




