ठिठुरती दिल्ली और लुढ़कता तापमान… 2 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, भयंकर कोहरे ने रोकी रफ्तार; AQI भी बेहद खराब

देशभर में सर्दी का सितम जारी है, दिल्ली-एनसीआर में बर्फीली हवाओं से तापमान गिरा है। भारतीय मौसम विभाग ने 12 जनवरी के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण दिल्ली में विजिबिलिटी कम रही, जिससे उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हुईं। प्रदूषण भी गंभीर चिंता का विषय है, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कोहरे से भी राहत नहीं मिल रही है। आज भी कोहरा ठीक-ठीक है, जिस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी कम रही और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। ऐसे में वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ रहा है। कोहरे का असर उड़ानों पर और ट्रेनों के संचालन पर भी देखा गया। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही है।

Related Articles

Back to top button